Search

 
 
 

स्वास्थ्य मंत्री ने भंडरा सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था पर जताया संतोष

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी, जांच कक्ष, एमटीसी और अस्पताल के अन्य हिस्सों का जायजा लिया.
 

Lohardaga : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने शुक्रवार को भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अचानक निरीक्षण किया. उन्होंने ओपीडी, जांच कक्ष, एमटीसी और अस्पताल के अन्य हिस्सों का जायजा लिया. अस्पताल की साफ-सफाई और स्वास्थ्य सेवाओं को देखकर संतोष जताया. उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं और स्वास्थ्य कर्मी पूरी जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं. इस दौरान मंत्री और उनकी टीम ने फाइलेरिया की दवा भी स्वयं ली.

 

निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से बातचीत की और इलाज से जुड़ी जानकारी ली. उन्होंने एक नवजात बच्ची को गोद में लेकर आशीर्वाद दिया और उसके परिवार को नगद सहायता भी दी. मंत्री ने प्रभारी चिकित्सक डॉ. संजय कुमार और पूरे स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की. उन्होंने कहा कि भविष्य में केंद्र को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे.

 

बताया गया कि मंत्री लोहरदगा में आयोजित एक क्रिकेट कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उन्होंने भंडरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सेवाओं में लगातार सुधार के निर्देश दिए. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो, झारखंड प्रभारी डॉ. श्रीवेली प्रसाद, प्रदीप बालमुचू, डॉ. आकाश कुमार सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और अधिकारी मौजूद थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही