Search

भड़के हेल्थ मिनिस्टर डॉ इरफान, सुपरीटेंडेंड को लगाई फटकार, SNMMCH का किया निरीक्षण

Dhanbad: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक भी की. मंत्री ने अस्पताल के इमरजेंसी परिसर स्थित महिला वार्ड का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों से बात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने मरीजों से जानकारी ली कि डॉक्टर आते हैं या नहीं. महिला वार्ड में बेड पर अच्छी क्वालिटी की चादर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई. बेड की स्थिति देख वे भड़क गए. इसे भी पढ़ें -बिजली">https://lagatar.in/electricity-distribution-corporations-losses-are-increasing-electricity-of-more-than-10-thousand-defaulters-will-be-cut/">बिजली

वितरण निगम का बढ़ता जा रहा घाटा, 10 हजार से अधिक बकाएदारों की कटेगी बिजली

अधीक्षक को मंत्री ने लगाई फटकार

मंत्री ने ओपीडी का भी निरीक्षण किया. वे ओपीडी के ऑर्थो वार्ड में घुसे. यहां की दुर्दशा देख भड़क उठे. उन्होंने एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक संजय कुमार चौरसिया को बुलाया और उन्हें फटकार भी लगाई. मंत्री इरफान अंसारी ने अधीक्षक से कहा कि ऐसी स्थिति में कौन आएगा. हम इतना खर्च करते हैं और उसके बाद यह हाल है.

अस्पताल को थोड़ा ठीक करने की जरूरत

मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बार एसएनएमएमसीएच का निरीक्षण करने आया हूं. यह बहुत पुराना अस्पताल है. सभी लोग लगे हुए हैं, अस्पताल को थोड़ा ठीक करने की जरूरत है. थोड़ी सफाई की जरूरत है. हम इसे बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को चालू करने की समय सीमा तय कर दी गई है. डॉक्टरों की कमी को दूर कर और सभी कमियों को दूर कर छह माह के अंदर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल को चालू कर दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें -जैक">https://lagatar.in/jack-board-preparation-for-matriculation-and-intermediate-completed-examination-from-11th-february-2100-examination-centers-made/">जैक

बोर्ड: मैट्रिक और इंटर की तैयारी पूरी, 11 फरवरी से परीक्षा, बनाए गए 2100 परीक्षा केंद्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//