Search

 
 
 

स्वास्थ्य मंत्री ने किया “सुकून हार्ट केयर” का उद्घाटन

 
Ranchi: शहर के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मो फरहान शिकोह की देखरेख में मेन रोड स्थित सैनिक मार्किट, रांची में “सुकून हार्ट केयर” का उद्घाटन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसका उद्घाटन किया. मौके पर डॉ फरहान ने बताया कि आजकल हृदय रोगियों की संख्या बढ़ गई है. हृदय से संबंधित बीमारियों कि पहचान शुरुआत में ही करना आवश्यक है. कुछ जरूरी बातें हैं जिनको ध्यान रखकर हृदय रोग से बचाव किया जा सकता है. जैसे- छाती में तेज दर्द होना, डायबीटीज़, सांस फूलना, ब्लड प्रेशर, अधिक पसीना आना, शरीर में सूजन, बेहोशी या चक्कर आना इस बीमारी के विशेष लक्षण माने जाते हैं. समय पर इनका ध्यान रखकर और चिकित्सक से सलाह लेकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है. [caption id="attachment_582749" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/15-1.jpg"

alt="" width="1600" height="1059" /> स्वास्थ्य मंत्री का अभिनंदन करते हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ मो फरहान शिकोह[/caption] उद्घाटन के मौके पर 19 मार्च रविवार के दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक फ्री हेल्दी हार्ट कैंप लगाया जाएगा. इसमें मरीजों के लिए महज 100 रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है. संबंधित सलाह एवं ईसीजी, ब्लड शुगर और लिपिड प्रोफाइल की मुफ्त जांच के साथ 50% रेट पर ईको टीएमटी जांच की सुविधा दी जाएगी. मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता ने कहा की चिकित्सा के क्षेत्र में झारखंड काफी विकास कर रहा है. यहां के मरीज़ों को अब कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सुकून हेल्थकेयर में मरीज़ों को कम पैसों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जा रही है, इसके लिए झारखंड के गरीब मरीज डॉ फरहान शिकोह के आभारी रहेंगे. मौके पर डॉ फरहान ने कहा की मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देना उनका कर्तव्य है, एवं गरीबों की मदद करके उन्हें बहुत खुशी मिलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही