Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धतकीडीह में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का स्वास्थ्य मंत्री ने किया आगाज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : दो दिवसीय दिवंगत आरजी गुप्ता मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत शनिवार को धतकीडीह स्थित कम्युनिटी हेल्थ सेंटर मैदान में की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तथा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय खां उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथियों ने गुब्बारे को हवा में उड़ा कर किया. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने फुटबॉल से गोल दागते हुए टूर्नामेंट की शुरूआत की. इसका आयोजन ग्रीन वेलफेयर संस्था के सहयोग से धतकीडीह में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पिता दिवंगत आरजी गुप्ता की याद में किया जा रहा है. इस टूर्नामेंट में करीब पूरे झारखंड से 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इन टीमों को ए और बी दो श्रेणी में बांटा गया है. टीम ए में शामिल 16 टीमों का मैच टूर्नामेंट के पहले दिन होगा, जबकि टीम बी का मैच रविवार को आयोजित किया जाएगा. दूसरे दिन रविवार की शाम 5 बजे टूर्नामेंट का फाईनल मैच खेला जाएगा. इस मौके पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के हसन इमाम मलिक भी मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/banna-father-1-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" />

इस जगह से मेरी और मेरे पिता की बहुत सी यादें जुड़ी हैं: बन्ना

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आज मेरे लिए यह बहुत ही भावुक क्षण है. आज मेरे पिता की याद में यहां फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इस जगह के साथ मेरी और मेरे पिता की बहुत यादें जुड़ी हुई हैं, वो सबकुछ मेरे आंखों के सामने आ गया. इस तरह के आयोजन के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने ग्रीन वेलफेयर संस्था को बधाई दी. साथ ही कहा कि इस तरह के आयोजनों से खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा सामने आएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही