Search

 
 
 

रांची: स्वास्थ्य मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियाद

 
Ranchi: नई सरकार गठन के बाद से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सभी मंत्री रेस हो गये हैं. सभी मंत्री जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनने के साथ पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दे रहे हैं. कांग्रेस मुख्यालय में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जनता की समस्याएं सुनी. इस दौरान कुल 40 शिकायतें आईं. इनमें स्वास्थ्य से जुड़ी 8 शिकायतें, नौकरी से संबंधित 7, जमीन विवाद व ऑफिस के 3, थाना से संबंधित 2, आवेदन के साथ मंईयां सम्मान व अबुआ आवास से संबंधित शिकायतें मंत्री ने सुनी. साथ ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश अधिकारियों को दिए.

कांग्रेस लोगों की समस्याओं को हल करने में जुटी है

रिम्स में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री को अपनी समस्याओं को अवगत कराया. बताया कि विगत 6 वर्षों से कांट्रैक्ट बेसिस पर कार्य कर रहे हैं, कर्मी ने परमानेंट करने की बात रखी जिसे स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्थ किया. जनता दरबार में लोगों की समस्या सुन रहे स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लोगों की परेशानियों से मैं अवगत होने के साथ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दे रहा हूं. 14 के बाद आपको अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा. साथ ही जनता दरबार में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में लगातार जनता दरबार लगा कर जनता की समस्या सुनी जा रही हैं. आवेदन से संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया जा रहे हैं. जनता दरबार के माध्यम से कांग्रेस लोगों की समस्याओ को हल करने की कोशिश में जुटी हुई है. अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें – मुख्य">https://lagatar.in/chief-election-commissioner-announces-delhi-assembly-elections-voting-to-be-held-on-february-5/">मुख्य

 चुनाव आयुक्त ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा की, 5 फरवरी को वोट पड़ेंगे, 8 को मतगणना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही