Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती मरीजों से पीपीई किट पहनकर मिले स्वास्थ्य मंत्री, कहा- अपने चिकित्सकों का हौसला बढ़ाने आया हूं

Advertisement
Advertisement

Ranchi : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आए, लेकिन व्यवस्था का जायजा लेने में उन्हें थोड़ी देर वक्त जरूर हुई है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच व्यवस्था का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री आज रांची के सदर अस्पताल पहुंचे. जहां उन्होंने कोविड जांच सेंटर में संदिग्धों की चल रही जांच की प्रक्रिया की जानकारी ली.

पीपीई किट पहनकर ICU में गए स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पीपीई किट पहनकर सदर अस्पताल के आईसीयू में गए. जहां उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना. कोरोना के मरीजों को दिए जाने वाले भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता की जांच की.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/karmi.jpg"

alt="" class="wp-image-49427"/>
अपने सामने कोरोना संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन लेवल जांच करवाते हुए

अपने सामने कोरोना मरीजों का ऑक्सीजन लेवल जांच करवाया

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सदर अस्पताल में भर्ती कोरोना के मरीजों का हालचाल जाना साथ ही पारा मेडिकल स्टाफ को बुलाकर खुद अपने सामने उनका ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर का जांच करवाया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/dr-1.jpg"

alt="" class="wp-image-49428"/>
सदर अस्पताल के चिकित्सकों से जानकारी लेते हैं स्वास्थ्य मंत्री

कुछ कर्मचारियों का ड्यूटी नहीं लगने से बिफले स्वास्थ्य मंत्री

अपने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने नए बिल्डिंग में अस्पताल के कई कर्मचारियों को खड़ा देखा. स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा कि आखिरकार आप सब के खड़े होने की वजह क्या है? इसके बाद उन्हें जानकारी मिली कि डेढ़ घंटा बीत जाने के बाद भी उनका ड्यूटी तय नहीं किया गया है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने निजी एजेंसी के सुपरवाइजर को फटकार लगाते हुए जल्द ही ड्यूटी पर भेजने का आदेश दिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/khana-1.jpg"

alt="" class="wp-image-49430"/>
मरीजों को दिए जाने वाले खाने को खाते हुए स्वास्थ्य मंत्री

अपने विभाग के कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने आया हूं

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते अपने सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाने आया हूं. मैं, मेरे डॉक्टर और पारामेडिकल के स्टाफ ने जनता की सेवा करने का शपथ लिया है और हर परिस्थिति में जनता की सेवा करूंगा.

अचानक किसी भी अस्पताल का करूंगा निरीक्षण: बन्ना गुप्ता

उन्होंने कहा कि अचानक किसी भी अस्पताल जाकर वहां की समस्या को देखूंगा. कोरोना का संक्रमण अचानक बढ़ गया है. इस कारण लोगों को परेशानियां हो रही है, लेकिन सामूहिक प्रयास से इस महामारी को दूर करने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल का निरीक्षण करने से यहां के डॉक्टर और पारा मेडिकल स्टाफ का उत्साह बढ़ेगा.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/marij-4-hour.jpg"

alt="" class="wp-image-49429"/>
कोरोना संक्रमित शाहिद अख्तर 4 घंटे से गाड़ी में बैठ भर्ती होने का इंतजार करता रहा

गाड़ी में 4 घंटे से इंतजार कर रहा था कोरोना संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री के हस्तक्षेप के बाद भर्ती

रांची के कर्बला चौक से आया कोरोना संक्रमित शाहिद अख्तर पिछले 4 घंटे से गाड़ी में बैठकर भर्ती होने का इंतजार कर रहा था. शाहिद के परिजन परवेज आलम ने कहा कि पिछले 2 दिन से रांची के सभी अस्पताल घूम कर थक चुके है. आज सुबह फोन आया कि सदर अस्पताल में बेड खाली है. यहां भर्ती कर लिया जाएगा, लेकिन पिछले 4 घंटे से गाड़ी में ही इंतजार कर रहे हैं किसी ने सुध नहीं लिया. हालांकि स्वास्थ्य मंत्री के पहुंचने के बाद शाहिद को सदर अस्पताल में जगह जरूर मिल गई.

मृतक के परिजन स्वास्थ्य मंत्री के सामने हुए आक्रोशित

हजारीबाग जिले के पवन कुमार गुप्ता की मौत सदर अस्पताल के दहलीज पर हो गई. इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री से जब लगातार. इन संवाददाता ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि मेरे सामने किसी की मौत नहीं हुई है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहले की घटना है. लेकिन लगातार. इन के पास वह "एक्सक्लूसिव वीडियो" है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मौत के बाद परिजन स्वास्थ्य मंत्री के सामने ही आक्रोशित होकर काफी भला-बुरा कहने लगे.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही