Search

 
 
 

पत्नी के साथ स्वास्थ्य मंत्री ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, वैक्सीन लेने की अपील

 

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने रिम्स के डेंटल विभाग स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है. स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी सुधा गुप्ता ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज ली. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सभी लोगों के लिए वैक्सीन जरूरी है. उन्होंने कहा कि देश के वैज्ञानिकों के द्वारा बनाया गया वैक्सीन हमलोगों के लिए नायाब तोहफा है. सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली हमारी सरकार झारखंड की जनता को वैक्सीनेट करने के लिए प्रतिबद्ध है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/7800aea5-db97-49ef-86b5-0f0327d89ea2.jpg"

alt="" class="wp-image-64767"/>
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेतीं स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी सुधा गुप्ता

कोरोना के तीसरी लहर को लेकर की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई है. उन्होंने कहा कि दूसरी लहर में जो खामियां रही वैसी परेशानी तीसरे लहर में होने नहीं दिया जाएगा.

50 बेड वाले प्राइवेट अस्पताल को लगाना होगा ऑक्सीजन प्लांट

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोरोना के मरीजों को जल्द इलाज के द्वारा स्वस्थ कर उन्हें घर भेजने के लिए आज हमने अपने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है. 50 बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों को भी अपना ऑक्सीजन प्लांट लगाना होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी तरह की खामियां ना रहें इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी कर रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही