Search

 
 
 

स्वास्थ्य मंत्री का तोहफा : मानगो गांधी मैदान का डेढ़ करोड़ की लागत से होगा सौंदर्यीकरण

 
Jamshedpur : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती के मौके पर जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ी सौगात दी है. मंत्री ने शनिवार को मानगो के ऐतिहासिक गांधी मैदान का डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की. मंत्री बोकारो गए हैं. इस कारण उनका संदेश मंत्री के भाई गुड्डू गुप्ता ने मानगो वासियों को सुनाया. मंत्री के अनुसार इसी वित्तीय वर्ष में जल्द ही मैदान का कायाकल्प होगा. इससे क्षेत्र के लोगों को वहां कई सुविधाएं और सहूलियत उपलब्ध होंगी. इससे पहले गुड्डू गुप्ता ने गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें : जेआरडी">https://lagatar.in/union-tribal-minister-arjun-munda-inaugurates-national-archery-championship-at-jrd-sports-complex/">जेआरडी

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप का किया उद्घाटन
[caption id="attachment_164329" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/BANNA-GUPTA2-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> बन्ना गुप्ता के आवासीय कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती.[/caption] दूसरी ओर मंत्री के कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में भी देश की दोनों महान विभूतियों की जयंती मनाई गई. मौके पर मनोज झा, बबुआ झा, प्रभात ठाकुर, ईश्वर सिंह, साकिर खान, अमित प्रसाद, जितेंद्र सिंह, सूरज हरिपाल, सोहेल, राकेश जायसवाल, संजय तिवारी, संजीव झा, शहनवाज, भवानी सिंह, कैलाश रजक, संजय शर्मा, गोबिंद दास, बबन शुक्ला, बंटी शर्मा, संतोष सिंह, राजू सिन्हा, मनोज साहु, राजेश प्रसाद, मुन्ना सिंह हीरू दास, मुन्ना पाठक, धन्नू महतो, इरशाद हैदर, भीनोड साहु, भारत, संतोष जैन, बेबी सिंह, कबिता, प्रेम तिर्की, शिल्पी चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही