Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बर्ड फ्लू पर स्वास्थ्य मंत्री का बयान- डरने की जरूरत नहीं है, जब-जब बर्ड फ्लू आया, हम ज्यादा मुर्गा खाये

Ranchi : होली से पहले बर्ड फ्लू की दस्तक ने चिकेन प्रेमियों के रंग में भंग डाल दिया है. रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है. इस मामले पर विधानसभा के बाहर स्वास्थ्य मंत्री ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि अरे कोई डरने-वरने की जरूरत नहीं है. जब-जब बर्ड फ्लू आया है, हम ज्यादा मुर्गा खाये हैं. हां मुर्गा को थोड़ा ज्यादा भूनकर खाना चाहिए. मंत्री ने यह भी कहा कि पशुपालन मंत्री इसपर संज्ञान लेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे. (पढ़ें, रिश्वत">https://lagatar.in/bribery-scandal-siddaramaiah-detained-for-protesting-demanding-cm-bommais-resignation/">रिश्वत

कांड : सीएम बोम्मई के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे सिद्धारमैया हिरासत में, आरोपी भाजपा विधायक अंडरग्राउंड)

बोकारो के बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि

बोकारो में बर्ड फ्लू के कारण करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों की मौत हुई है. इसके बाद रांची में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गयी है. केंद्रीय मत्स्य और पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई करने को कहा है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-bjp-mlas-will-not-attend-the-governments-holi-meet/">बजट

सत्र : सरकार के होली मिलन समारोह में बीजेपी विधायक नहीं होंगे शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही