Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना संक्रमण : लोग हैं कि मानते नहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते

Advertisement
Advertisement

NewDelhi :  देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है. लेकिन अभी भी अधिसंख्य लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार 50 प्रतिशत लोग अब भी मास्क नहीं लगाते हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि एक स्टडी के अनुसार 50 फीसदी लोग अभी भी मास्क नहीं पहनते हैं, जबकि 64 फीसदी लोग जो मास्क पहनते हैं, वे नाक नहीं ढकते हैं.

इसे">https://lagatar.in/emphasis-on-ventilation-in-new-advisory-of-center-corona-patient-spread-infection/67223/">इसे

भी पढ़ें :
केंद्र">https://lagatar.in/emphasis-on-ventilation-in-new-advisory-of-center-corona-patient-spread-infection/67223/">केंद्र

की नयी अडवाइजरी में वेंटिलेशन पर जोर, कोरोना मरीज 10 मीटर दूर से भी फैला सकता है संक्रमण

लाखों लोग वायरस से संक्रमित हो रहे हैं.

देश की स्वास्थ्य व्यवस्था भी वायरस के आगे बेबस हो गयी है. हर रोज हजारों लोगों की जान जा रही है, लाखों लोग वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है. लोगों से यह अपील की गयी है कि सिर्फ जरूरी चीजों के लिए ही घर से बाहर निकलें और जब भी बाहर निकलें तो मास्क जरूर लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. लेकिन लोग इन बातों को नहीं मान रहे हैं.

गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने जानकारी दी कि देश के आठ राज्यों में एकलाख से अधिक सक्रिय मामले हैं, 9 राज्यों में 50 हजार-1 लाख सक्रिय मामले और 19 राज्यों में 50 हजार से कम सक्रिय मामले हैं.

इसे">https://lagatar.in/emphasis-on-ventilation-in-new-advisory-of-center-corona-patient-spread-infection/67223/">इसे

भी पढ़ें :
कोरोना">https://lagatar.in/corona-pm-modi-has-a-meeting-with-54-dms-of-10-states/67150/">कोरोना

: 10 राज्यों के 54 DM के साथ मीटिंग की पीएम मोदी ने,कहा, हमें गावों में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है

साप्ताहिक परीक्षणों में लगातार बढ़ोत्तरी

लव अग्रवाल के अनुसार  कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्य 25 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर दिखा रहे हैं. यह चिंता का विषय है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत ने फरवरी के मध्य से कोरोना के साप्ताहिक परीक्षणों में लगातार बढ़ोत्तरी हुई  हैं. पिछले 12 हफ्तों में औसत दैनिक परीक्षणों में 2.3 गुना वृद्धि हुई है.

बताया गया है कि 10 सप्ताह तक कोविड -19 मामले की सकारात्मकता में लगातार वृद्धि के बाद, पिछले दो सप्ताह से गिरावट दर्ज की गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को  276,110 नये कोरोना के मामले आये और 3874 संक्रमितों की मौत हो गयी. साथ ही 3,69,077 लोग कोरोना से ठीक हो गये.  

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही