Search

 
 
 

Health News :  झारखंड में 151 विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन, जल्द मिलेगा नियुक्ति पत्र

राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत राज्य में 151 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने चयनित चिकित्सकों की सूची जारी कर दी है.
 

Ranchi :  राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान के तहत राज्य में 151 अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है. अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने चयनित चिकित्सकों की सूची जारी कर दी है.

 

जल्द जारी होगा पदस्थापन आदेश

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, चयनित चिकित्सकों को जल्द ही पदस्थापन आदेश और नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा. इन चिकित्सकों का चयन स्वास्थ्य संस्थानों के लिए दिए गए विकल्प और उनके द्वारा कोट किए गए मानदेय के आधार पर किया गया है. अधिकतम मानदेय तीन लाख रुपये तक निर्धारित किया गया है. सभी नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर होंगी.

 

इस्तीफा देने वाले चिकित्सकों पर सख्ती

पहले टेंडर के माध्यम से नियुक्त कुछ चिकित्सकों द्वारा नियुक्ति पत्र लेने के बाद नौकरी छोड़ने के मामले भी सामने आए हैं. इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने दो बार नियुक्ति के बाद इस्तीफा देने वाले चिकित्सकों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया है.

 

दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

इधर, स्वास्थ्य विभाग ने दो अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है. अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा को आयुष निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

 

कॉरपोरेशन के एमडी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई

वहीं, विभाग के अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को अपने वर्तमान कार्यों के साथ झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

 

मंत्री की मंजूरी के बाद जारी हुआ आदेश

स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही