Search

 
 
 

Health News : रिनपास को 25 करोड़ की अनुदान राशि, गांधीनगर PHC भवन निर्माण के लिए 9.46 लाख अंतिम किश्त जारी

झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. पहला रांची स्थित रिनपास के विकास और संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है.
 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. पहला रांची स्थित रिनपास के विकास और संचालन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है.

 

दूसरा बोकारो जिले के गांधीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9.46 लाख रुपये की अंतिम किश्त जारी कर दी गई है. इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

 

स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, रिनपास के लिए स्वीकृत 25 करोड़ रुपये की सहायता अनुदान राशि का उपयोग शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार, नए भवन निर्माण, पुराने भवनों के जीर्णोद्धार, आधुनिक मशीनों, उपकरणों की खरीद और संस्थान के अन्य विकास कार्यों पर किया जाएगा.

 

सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी खरीदारी झारखंड गुड्स एंड सर्विसेज मैनुअल 2024 के नियमों के तहत और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से की जाए. साथ ही आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों की खरीद सुनिश्चित करने को कहा गया है. संस्थान को प्रत्येक माह की 10 तारीख तक प्रगति रिपोर्ट विभाग को सौंपनी होगी.

 

वहीं गांधीनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 9.46 लाख की अंतिम किश्त जारी की गई है. इसके साथ ही परियोजना की कुल स्वीकृत राशि 2.05 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दी गई है.  निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच थर्ड पार्टी एजेंसी से कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर भुगतान किया जाएगा. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही