Lagatar Desk : मसूर की दाल सिर्फ खाने के लिए ही नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल में भी इस्तेमाल की जाती है. इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को एक्सफोलिएट करने और उसे मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. अगर आपके चेहरे पर टैनिंग, रूखापन या डलनेस नजर आ रही है, तो मसूर दाल से बने घरेलू फेस पैक लगा सकते हैं.
टैनिंग व ड्राईनेस के लिए मसूर दाल
मसूर की दाल को पीसकर उसका पाउडर बना लें. इसमें कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे चेहरे पर लगाकर करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें. यह पैक स्किन की ड्राईनेस और डलनेस को कम करने में मदद करता है.
ग्लो के लिए हल्दी -गुलाबजल का करें इस्तेमाल
चेहरे पर निखार लाने के लिए मसूर दाल के पाउडर में थोड़ी हल्दी और गुलाबजल मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते है. इसे चेहरे पर लगाएं और करीब 15 से 20 मिनट बाद पानी से धो लें. इससे स्किन एक्सफोलिएट होकर ज्यादा साफ और फ्रेश नजर आता है.

फाइल फोटो
मसूर दाल से बनाएं नेचुरल स्क्रब
डेड स्किन हटाने के लिए मसूर दाल के पाउडर में ओट्स और गुलाबजल मिलाकर स्क्रब तैयार करें. इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं और कुछ देर बाद पानी से साफ कर लें.
;Resize=(606,341))
फाइल फोटो
स्किन को मुलायम रखने के लिए शहद के साथ लगाएं
मसूर दाल के पाउडर में शहद मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है. इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर करीब 15 से 20 मिनट बाद धो लें. यह त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड महसूस कराने में मदद कर सकता है.