Search

 
 
 

Health News : गर्मी के मौसम में सेहत का रखें खास ध्यान, खाएं हल्का व पौष्टिक भोजन

गर्मी का मौसम आते ही सेहत के प्रति सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है. थोड़ी सी लापरवाही भी शरीर को बीमार बना सकती है
 

Lagatar Desk : गर्मी का मौसम आते ही सेहत के प्रति सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो जाता है. थोड़ी सी लापरवाही भी शरीर को बीमार बना सकती है. इस मौसम में खान-पान और दिनचर्या दोनों में बदलाव करना जरूरी है. सर्दियों में जहां भारी और पौष्टिक भोजन आसानी से पच जाता है, वहीं गर्मियों में पाचन शक्ति कमजोर पड़ने लगती है. ऐसे में हल्का और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला भोजन अपनाना चाहिए.

 


गर्मियों में क्या खाएं

गर्मी बढ़ने के साथ भोजन हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए. पूड़ी-पराठे की जगह पतले फुल्के या कम घी वाली रोटी खाना बेहतर माना जाता है. उड़द की दाल की बजाय छिलके वाली मूंग दाल का सेवन फायदेमंद रहता है. हरी सब्जियां और सलाद को भोजन में जरूर शामिल करें.खीरा, ककड़ी, प्याज, टमाटर और मूली जैसी चीजें शरीर को ठंडक देने के साथ पानी की कमी भी नहीं होने देतीं.

 

 

Uploaded Image

मौसमी और रसदार फल जरूर खाएं

गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में रसदार फल काफी लाभदायक होते हैं. मौसमी, संतरा, तरबूज, खरबूजा, अंगूर और लीची जैसे फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. इन्हें रोजाना आहार में शामिल करना चाहिए.

 

 

Uploaded Image

 

 

दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. हर एक से डेढ़ घंटे के अंतराल पर पानी पीते रहें और कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं. इसके अलावा नींबू पानी, गन्ने का रस, पुदीने का शर्बत और नारियल पानी जैसे पेय पदार्थ शरीर को ठंडक और ऊर्जा देते हैं.

 

 

Uploaded Image

 

सत्तू, दही और छाछ से मिलेगा फायदा

चना और जौ से बना सत्तू गर्मियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह शरीर को ठंडक देता है और पेट की गर्मी को कम करता है. सत्तू को मीठा या नमकीन दोनों तरह से लिया जा सकता है.दही और छाछ भी गर्मियों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं. छाछ में नमक और भुना जीरा मिलाकर पीने से स्वाद बढ़ता है और पाचन भी बेहतर रहता है. 

 

 

Uploaded Image

 

वहीं मीठी लस्सी भी शरीर को ठंडक पहुंचाती है. भोजन के बाद एक गिलास छाछ पीने से खाना आसानी से पच जाता है. इसके अलावा आंवले और बेल का मुरब्बा तथा पेठा जैसी चीजें भी गर्मियों में लाभदायक होती हैं.

 

Uploaded Image

 

 

गर्मियों में किन चीजों से करें परहेज

गर्मी के मौसम में ज्यादा तला-भुना और बासी भोजन खाने से बचना चाहिए. अधिक मसालेदार और खट्टी चीजें पाचन को खराब कर सकती हैं और फूड प्वाइजनिंग का खतरा बढ़ा सकती हैं.पत्ता गोभी, फूल गोभी, जिमीकंद और बैंगन जैसी सब्जियों का सेवन कम करना चाहिए.

 

 

Alert! पिज्जा-बर्गर खाने वाले पुरुषों के लिए बुरी खबर: जंक फूड से बढ़ रहा  ये खतरा - the hobby of pizza and burger can take away the joy of becoming a  father-mobile

 

साथ ही तेल और घी का इस्तेमाल भी सीमित मात्रा में करें, क्योंकि तैलीय भोजन शरीर में गर्मी बढ़ाता है और पाचन तंत्र पर असर डालता है.पिज्जा, बर्गर, चाट और टिक्की जैसे जंक फूड से दूरी बनाकर रखना बेहतर है. वहीं ज्यादा चाय और कॉफी पीने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही