Lagatar Desk : आजकल हाई ब्लड प्रेशर यानी हाई बीपी की समस्या काफी आम हो गई है. खराब खानपान, ज्यादा नमक का सेवन और अनियमित दिनचर्या इसकी समस्या को बढ़ा सकते हैं.
हाई बीपी के मरीजों के लिए 6 ऐसी चीजें बताई हैं, जिन्हें अपनी रोजाना की डाइट में शामिल किया जा सकता है. इनके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं इन 6 चीजों के बारे में.
हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये 6 चीजें
डार्क चॉकलेट
फाइल फोटो
बीन्स और दालें
दालें, राजमा,सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं. इनमें फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. एक रिसर्च में करीब 544 लोगों को शामिल किया गया था.
फाइल फोटो
चुकंदर का जूस
चुकंदर का जूस हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) को कम करने में बेहद फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट्स शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो रक्त वाहिकाओं को फैलाकर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं
फाइल फोटो
लहसुन, हर्ब्स और मसाले
लहसुन, हर्ब्स और मसाले रक्त वाहिकाओं को आराम देकर, ब्लड सर्कुलेशन सुधारकर और भोजन में नमक की आवश्यकता को कम करके हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं.
फाइल फोटो
अलसी (तीसी के बीज)
फाइल फोटो
कीवी
कीवी में पोटैशियम, फाइबर और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. एक क्लिनिकल ट्रायल में 118 लोगों को शामिल किया गया था. इसमें पाया गया कि 8 सप्ताह तक रोजाना 3 कीवी खाने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर, रोजाना एक सेब खाने वालों की तुलना में ज्यादा कम हुआ. कीवी को जूस बनाने के बजाय साबुत फल के रूप में खाना बेहतर है.
फाइल फोटो