Search

 
 
 

Health News :  सर्दियों के मौसम में रूखी स्किन से हैं परेशान तो अपनाएं ये टिप्स

Lagatar Desk :गीली स्किन पर लगाएं: नहाने या चेहरा धोने के ठीक बाद जब स्किन हल्की गीली हो, तभी थिक (गाढ़ा) और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं.
 
फाइल फोेटो

Lagatar Desk : सर्दियों के मौसम में त्वचा की नमी कम हो जाती है, जिससे स्किन रूखी और फटी हुई होने लगती है.अपनी स्किन का सही ख्याल रखने के आप ये आसान स्किन केयर रूटीन अपना सकते हैं

 

मॉइस्चराइजर का सही इस्तेमाल

 

गीली स्किन पर लगाएं: नहाने या चेहरा धोने के ठीक बाद जब स्किन हल्की गीली हो, तभी थिक (गाढ़ा) और हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर लगाएं.

 

 

माइल्ड क्लींजर: त्वचा को साफ करने के लिए हार्श (कड़े) साबुन की जगह जेंटल और मॉइस्चराइजिंग क्लींजर का उपयोग करें.

 

अंदरूनी हाइड्रेशन और खानपान

 

पर्याप्त पानी: सर्दियों में प्यास कम लगती है, पर शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी, हर्बल चाय और सूप पीएं.

 

विटामिन-युक्त आहार: संतरे, अमरूद, बेर जैसे विटामिन-सी से भरपूर फल और गाजर, पालक जैसी मौसमी सब्जियां खाएं.

 

हेल्दी फैट: डाइट में बादाम, अखरोट, तिल और अलसी के लड्डू शामिल करें जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं.

 

धूप से बचाव (सनस्क्रीन)

 

सर्दियों की धूप सुखद लगती है, लेकिन यूवी (UV) किरणें स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं. बाहर निकलने से पहले कम से कम SPF 30 या उससे अधिक का ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन जरूर लगाएं

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही