Search

 
 
 

Health News :  मानसून में हेयर फॉल से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

Health News :बारिश के पानी के साथ धूल और प्रदूषण भी बालों पर जमा हो सकते हैं. अगर बाल बारिश में भीग जाएं, तो घर लौटने के बाद उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोकर सुखाएं. जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है.
 
फाइल फेटो

Health News : मानसून का मौसम बालों और स्कैल्प के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है. बारिश के पानी, बढ़ी हुई नमी, पसीने, धूल और प्रदूषण के कारण स्कैल्प पर चिपचिपाहट बढ़ सकती है. इससे डैंड्रफ, खुजली, जलन और बाल टूटने जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. ऐसे में मानसून के दौरान बालों की साफ-सफाई और सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. 

 

बालों को डैमेज होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

 

बारिश में बाल भीगने से बचाएं

बारिश के पानी के साथ धूल और प्रदूषण भी बालों पर जमा हो सकते हैं. अगर बाल बारिश में भीग जाएं, तो घर लौटने के बाद उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धोकर सुखाएं. जरूरत के अनुसार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल किया जा सकता है.

 

फाइल फोटो

गीले बालों को ज्यादा देर तक न छोड़ें

बारिश में भीगने के बाद बालों को लंबे समय तक गीला न रहने दें. बालों को धीरे-धीरे सुखाएं और बहुत ज्यादा रगड़ने से बचें. माइक्रोफाइबर टॉवल का इस्तेमाल किया जा सकता है. गीले बालों में कंघी करने से बाल टूट सकते हैं, इसलिए बालों के थोड़ा सूखने के बाद ही धीरे से कंघी करें.

 कंडीशनर बालों में कितनी देर तक लगाना चाहिए? जानें पूरी सही गाइड – Traya

फाइल फोटो 

सही कंघी का इस्तेमाल करें

मानसून में बाल उलझने और टूटने की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में बालों को जोर से खींचने या बहुत पतली कंघी का इस्तेमाल करने से बचें. चौड़े दांत वाली कंघी से धीरे-धीरे बाल सुलझाएं. साथ ही अपनी कंघी और हेयर ब्रश किसी दूसरे व्यक्ति के साथ शेयर न करें.

 कर्ली से लेकर स्ट्रेट हेयर तक, अपने हेयर टाइप के हिसाब से ऐसे चुनें सही कंघी | Jansatta

फाइल फोटो 

डाइट में पोषक तत्वों को शामिल करें

बालों की सेहत के लिए केवल बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि संतुलित आहार भी जरूरी है. अपनी डाइट में पर्याप्त प्रोटीन के साथ आयरन, जिंक और जरूरी विटामिन व मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करें. दालें, अंडे, दूध-दही, हरी सब्जियां, फल, मेवे और बीज संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकते हैं.

These nutrients will help protect from Covid-19, included in the diet today. - कोविड-19 से बचाने में मदद करेंगे ये पोषक तत्‍व, आज ही करें डाइट में शामिल। | HealthShots Hindi

फाइल फोटो 

ऑयलिंग करें, लेकिन स्कैल्प की जरूरत के अनुसार

हेयर वॉश से पहले हल्के हाथों से तेल लगाने से बालों में रूखापन कम करने में मदद मिल सकती है. नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि, अगर आपकी स्कैल्प बहुत ऑयली है, डैंड्रफ या इंफेक्शन की समस्या है, तो ज्यादा तेल लगाने से परेशानी बढ़ सकती है. ऐसी स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.

 What Is The Right Time For Hair Oiling,क्या रात में तेल लगाकर सो जाती हैं?  डॉ. गौरंग ने बताई सच्चाई, जान लें तरीका वरना कहीं जड़ से निकल ना जाएं बाल -

फाइल फोटो 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही