Search

 
 
 

लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य सचिव ने पलामू CS से मांगा शोकॉज

 

सीएस को कोविड होने की जानकारी विभाग को देनी चाहिए थी

Palamu: पलामू सिविल सर्जन के निलंबन की बात कही गयी थी, लेकिन अब उस आदेश को बदल दिया गया. दरअसल दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी हेल्थ सेक्रेटरी अरुण कुमार सिंह ने सीएस डॉ जॉन एफ कैनेडी को बिना सूचना के ड्यूटी से गायब रहने के मामले में कार्रवाई की बात कही थी.

सचिव को नहीं थी जानकारी

इसके तहत पलामू सीएस को सस्पेंड किया जाना था. साथ ही विभागीय कार्रवाई भी करने की बात कही गयी थी. लेकिन शनिवार को नयी बात बतायी गयी. सचिव ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि सीएस को कोविड हो गया है और वे हॉस्पिटल में एडमिट हैं. उन्हें इसकी जानकारी विभाग को देनी चाहिए थी. अब इसके लिए उन्हें शोकॉज किया जायेगा कि उन्होंने बीमार होने की जानकारी क्यों नहीं दी.

 



 






 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही