Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य सचिव केके सोन नहीं हुए हैं कोरोना पॉजिटिव, कहा- टेस्ट ही नहीं कराया तो कैसे संक्रमित हो सकता हूं

Advertisement
Advertisement

Ranchi : शनिवार शाम सोशल मीडिया पर झारखंड के स्वास्थ्य सचिव केके सोन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर वायरल हो गई. लगातार.इन ने इस मामले में केके सोन से बात की. इसमें उन्होंने कहा कि जब मैंने कोरोना का टेस्ट ही नहीं कराया है तो फिर भला पॉजिटिव होने की बात कैसे सामने आ गई. अगर मैं टेस्ट कराता तो जाहिर तौर पर मैं आइसोलेशन में रहता, ऐसे उच्च अधिकारियों और मुख्यमंत्री के साथ बैठक में कैसे शामिल होता. सीएम ने शनिवार की शाम को कोरोना को लेकर उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई थी, इसमें स्वास्थ्य सचिव केके सोन शामिल हुए.

केके सोन ने कहा कि वे रविवार को जरूर टेस्ट कराएंगे

स्वास्थ्य सचिव ने आगे कहा कि वे कल यानि रविवार को जरूर अपना टेस्ट कराएंगे. क्योंकि उनके परिवार में कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव के मामले मिले हैं. इसलिए मैं भी अपना टेस्ट कराऊंगा.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही