Search

 
 
 

RIMS में विभिन्न विभागों के HOD और अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव ने की बैठक

 
Ranchi: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" के विभिन्न विभागों के एचओडी और अधिकारियों के साथ झारखंड के स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने करीब 3 घंटे तक बैठक कर व्यवस्था को लेकर मंत्रणा किया. गौरतलब है कि स्वास्थ्य सचिव बनने के बाद केके सोने अब तक चार बार रिम्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं.

रिम्स की व्यवस्था में होगा सुधार- डॉ कामेश्वर प्रसाद

इस दौरान रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि यह बैठक रिम्स की व्यवस्था को लेकर की गई है. नए भवन का निर्माण, ब्लड बैंक की व्यवस्था, वाणिज्य विभाग के कामकाज, रिम्स के भवनों के मेंटेनेंस समेत खामियों पर चर्चा की गई है. उन्होंने कहा कि यह एक विस्तृत बैठक थी. जिसमें सभी विभागों के एचओडी और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया. इससे आने वाले समय में रिम्स की व्यवस्था में सुधार होगा. इसे भी पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/two-lakh-plfi-militant-arrested-in-khunti-accused-of-killing-three-including-bjp-leader/40136/">खूंटी

में दो लाख का इनामी PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, भाजपा नेता समेत तीन की हत्या का है आरोपी

तीन घंटे चली बैठक में इनकी रही उपस्थिति

स्वास्थ्य सचिव ने रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में करीब 3 घंटे तक बैठक की. इस बैठक में रिम्स के निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद, सुप्रिटेंडेंट डॉ विवेक कश्यप, डिप्टी सुपरिटेंडेंट डॉ संजय कुमार, सीटीवीएस विभाग के चिकित्सक डॉ अंशुल कुमार, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ जेके मित्रा, मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ उमेश प्रसाद समेत अन्य विभागों के एचओडी शामिल हुए. इसे भी देखें- खूंटी">https://lagatar.in/two-lakh-plfi-militant-arrested-in-khunti-accused-of-killing-three-including-bjp-leader/40136/">खूंटी

में दो लाख का इनामी PLFI उग्रवादी गिरफ्तार, भाजपा नेता समेत तीन की हत्या का है आरोपी
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही