Search

 
 
 

साहिबगंज में बाढ़ के बीच भी जारी स्वास्थ्य सेवा, घर-घर पहुंच रहे डॉक्टर और सहिया

Sahibganj News: स्वास्थ्यकर्मी लोगों को ओआरएस और जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं. बाढ़ के कारण बीमार होने वाले लोगों और जरूरतमंद मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है.
 
स्वास्थ्यकर्मी

Sahibganj News: जिले में बढ़ते जलस्तर और जलभराव के बावजूद स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं. बाढ़ प्रभावित इलाकों में डॉक्टर, एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर पहुंचकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं.

 

स्वास्थ्यकर्मी लोगों को ओआरएस और जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करा रहे हैं. बाढ़ के कारण बीमार होने वाले लोगों और जरूरतमंद मरीजों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

 

गंभीर मरीजों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है. मुश्किल हालात के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी लगातार लोगों तक पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. बाढ़ के बीच स्वास्थ्यकर्मियों की यह पहल प्रभावित लोगों के लिए राहत का काम कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही