Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहाल : जिला अस्पतालों में गंभीर मरीजों का इलाज नहीं, तुरंत कर देते हैं रेफर

झारखंड सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है. राज्य के अधिकांश जिला अस्पतालों में आज भी गोली लगने, सड़क दुर्घटना या गंभीर बीमारियों के मरीजों को बिना इलाज किये सीधे रांची रिम्स रेफर कर दिया जाता है.
Advertisement
Advertisement

Sanjeet Yadav

Ranchi :  झारखंड सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे उलट है. राज्य के अधिकांश जिला अस्पतालों में आज भी गोली लगने, सड़क दुर्घटना या गंभीर बीमारियों के मरीजों को बिना इलाज किये सीधे रांची रिम्स या दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया जाता है.  सरकार ने पांच जिलों में सदर अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज के रूप में अपग्रेड किया, ताकि मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधा मिल सके. साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को दूसरे जिले या राज्य के अस्पतालों में नहीं जाना पड़े. लेकिन अब भी जिले के अस्पतालों में इलाज के बजाय मरीजों को रेफर कर देना आम बात बन गयी है. इससे स्वास्थ्य विभाग की नीयत और व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

 

न डॉक्टर, न संसाधन, इलाज का जोखिम नहीं लेते डॉक्टर

सूत्रों की मानें तो कई जिला अस्पतालों में सर्जन, कार्डियोलॉजिस्ट और एनेस्थेटिस्ट की भारी कमी है. डॉक्टर खुद मानते हैं कि कभी-कभी इलाज के दौरान मरीजों की मौत हो जाती है तो परिजन हंगामा करने लगते हैं. डॉक्टरो के साथ मारपीट के करने लगते हैं. इसलिए डॉक्टर रिक्स नहीं लेते और सीधे रेफर करना बेहतर समझते हैं. 

 

बीते पांच वर्षों में सरकारी अस्पतालों से मरीजों को किया गया रेफर : 

  • 7 मार्च 2025 : गढ़वा के चिनिया थाना क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाज के बाद डॉक्टरों ने किया था रिम्स रेफर. 
  • 17 मार्च 2025 : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में युवक को गोली मारी, एमएमसीएच में इलाज के बाद डॉक्टरों ने किया रिम्स रेफर.
  • 20 जनवरी 2025 :  लातेहार सदर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर चली गोली, घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर किया.
  • 22 अक्टूबर 2023 :  लोहरदगा में अज्ञात अपराधियों ने उपमुखिया को मारी गोली, घायल को लोहरदगा में इलाज के बाद किया गया रिम्स रेफर. 
  • 12 मई 2025 :   चतरा में अपराधियों ने जमीन कारोबारी को सीने में मारी गोली, सरकारी अस्पताल में इलाज करने के बाद भेजा गया रिम्स..
  • 14 फरवरी 2023 :  हजारीबाग में एक शादी समारोह में महिला को लगी गोली, गंभीर हालत में सदर अस्पताल से रिम्स रेफर. 
  • 1 अप्रैल 2024 :  कोडरमा के बाकोबार में अज्ञात अपराधी ने युवक को मारी गोली., गंभीर हालत में रांची रेफर.  
  • 12 अगस्त 2024 : गिरिडीह के सरिया में अपराधियों ने बैंक मित्र को मारी गोली, इलाज के बाद भेजा गया रांची.
  • 5 जनवरी 2025 :  रामगढ़ में अपराधियों ने कोयला कारोबारी को मारी गोली, अनिल केसरी को गंभीर हालत में डॉक्टरों ने भेजा रिम्स..
  • 10 नवंबर 2022 :  धनबाद में दो गुटों में झड़प में तीन लोग घायल, एक युवक को इलाज के लिए भेजा गया रांची.
  • 2 मार्च 2025 :  गुमला में पिस्तौल से मिसफायर, अधेड़ के सीने में लगी गोली, सदर अस्पताल से भेजा रिम्स.
  • 8 फरवरी 2021 :  सिमडेगा में युवक को लगी गोली, डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए किया रिम्स रेफर.
  • 27 अप्रैल 2025 :  खूंटी में पिस्टल से गोली चलने से किशोर घायल, गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर.
  • 9 अप्रैल 2025 :  सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर बिजनेसमैन को मारी गोली, बेहतर इलाज के लिए भेजा गया रांची.
  • 15 मार्च 2025 :  दुमका में आपसी विवाद में चली गोली, घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए भेजा गया बाहर.
  • 6 मार्च 2025 :  जामताड़ा में RJD के पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल रेफर.
  • 8 नवंबर 2023 :  पाकुड़ में जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायलों को सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर.
  • 5 मई 2025 :  गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को पीठ में मारी गोली, गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने किया रेफर.
  • 23 मई 2025 :  साहिबगंज में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे को डॉक्टर ने किया रेफर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही