Search

 
 
 

धनबाद में 28 अगस्त को होगा राज्य भर के स्वास्थ्य कर्मियों का जुटान

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) राज्य भर के स्वास्थ्य कर्मचारी 28 अगस्त को धनबाद जिले के कोर्ट मोड़ स्थित पुराना पीएमसीएच के लेक्चर हॉल में जुटेंगे. झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की समान्य परिषद की बैठक होगी. बैठक में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी एवं प्रतिनिधि,पंचायत सचिव, सहिया, सहिया साथी और बीडीएम भी मौजूद रहेंगे. बैठक में मांगों पर चर्चा होगी. 10 वर्षों से कार्यरत एनएचएम कर्मियों को नियमित करने, योग्यताधारी चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को अविलम्ब पद प्रोन्‍नति देने, डीएमएफटी के स्वास्थ्य कर्मियों को सरकार से सीधे अनुबंधित करने, साहिया और सहिया साथी का मानदेय तय करने, पुरानी पेंशन की बहाली, स्वास्थ्य लिपिक को समाहरणलय की तर्ज पर वेतन, बीटीटी एवं एसटीटी सुपरवाइजर के लिये 20 दिन की अवधि के स्थान पर पूर्ण माह कार्यावधि का निर्धारण आदि मांगें की जा रही हैं. बैठक में मांगें पूरी नहीं होने पर 2023 में सरकार को घेरने का काम किया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-six-month-long-riot-of-dependents-management-still-silent/">धनबाद:

 छ माह का हुआ झमाडा आश्रितों का धरना, प्रबंधन फिर भी मौन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही