Search

 
 
 

स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली मतदाता जागरुकता रैली समेत लातेहार की दो खबरें

 
Balumath (Latehar) : लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी गरिमा सिंह एवं लातेहार सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाली. इस दौरान उन्होंने प्रखंड के मतदाताओं को 20 मई को मतदान करने के लिए जागरूक किया. रैली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से प्रारंभ हुई जो कई चौक-चौराहों का भ्रमण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर जागरूक किया. ````पहले मतदान फिर जलपान```` सहित कई नारे लगाते हुए वापस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. इस मौके पर चिकित्सक अलीशा टोप्पो, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, मो. आबिद, अनिल कुमार, रीना कुमारी के अलावा कई सहिया एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

राजपूत समाज ने भाजपा के पक्ष में मतदान का लिया निर्णय

महुआडांड़(लातेहार) : राजपूत समाज ने देश की रक्षा, समाज की सुरक्षा व विकास को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यों को देखते हुए इस चुनाव में भाजपा को वोट देने का निर्णय लिया है. प्रखंड का राजपूत समाज लोकसभा चुनाव में चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को वोट देगा. इसकी जानकारी देते हुए राजपूत समाज के अध्यक्ष नवल किशोर नाथ शाह ने राजपूत समाज के लोगों से राष्ट्रहित में भाजपा को वोट देने की अपील की. कहा कि चतरा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को वोट देने से चतरा और लातेहार का विकास होगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/the-child-stolen-from-ranchi-railway-station-was-sold-for-rs-58-thousand/">रांची

रेलवे स्टेशन से चोरी हुये बच्चे का 58 हजार रुपये में हुआ था साैदा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही