Search

 
 
 

अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष की नारेबाजी

 
Ranchi: स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध पर काम करने वाले एएनएम, जीएनएम, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, एनएचएम कर्मी और नर्सों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की. अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि 2018-19 के मूल मानदेय से जोड़ते हुए 15 प्रतिशत बोनस के भुगतान हेतु विभाग कार्रवाई करे. साथ ही वेतन विसंगतियों को दूर किया जाये. इसे पढ़ें-दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-demand-for-resignation-of-lieutenant-governor-aap-mlas-will-sit-in-the-assembly-all-night/">दिल्ली

: उपराज्यपाल के इस्तीफे की मांग, पूरी रात विधानसभा में धरना देंगे AAP विधायक

पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से सिविल सर्जन ने की बात

वहीं सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कर्मियों के सभी समस्याओं को सुना और इसे दूर करने का आश्वासन दिया. डॉ विनोद ने कहा कि एनएचएम के अभियान निदेशक से पत्राचार कर शीघ्र कार्रवाई करेंगे. इसके लिए 2 दिन का समय दीजिये. इसे भी पढ़ें-2021">https://lagatar.in/in-2021-1-lakh-64-thousand-people-took-their-own-lives-across-the-country-450-suicides-every-day/">2021

में देशभर में 1 लाख 64 हजार लोगों ने ली खुद की जान, हर दिन 450 आत्महत्याएं

ये रहे मौजूद

एनआरएचएम के तहत कार्यरत एएनएम- जीएनएम संघ एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की मुख्य संरक्षक सुशीला तिग्गा, राज्य अध्यक्ष श्यामलाल चौधरी, राजनाथ सिंह, शैलेंद्र, राजेश्वर सिंह, नवीन गुप्ता, सनोज पांडे, वंदना राय, प्रेमा बाड़ा, अनीता कच्छप, मीनू, कलावती, सुनीता, संघ की प्रदेश महासचिव वीणा कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष मीरा कुमारी मौजूद रहीं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही