Search

 
 
 

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की होती है नींव : सीएम

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है. उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है. सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे.
 

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ में मौजूद रहे राज्यपाल और सीएम

Ranchi :  स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव होती है. उनके बेहतर स्वास्थ्य को लेकर हर कोई सजग रहता है. सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे. 

 

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं में अनीमिया, कुपोषण और अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए कई मुहिम चलाई जा रही हैं. लोगों की स्क्रीनिंग भी की जा रही है.


पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी


सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि उनके द्वारा देश भर में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई है. झारखंड में भी आज इस अभियान का राज्यस्तरीय शुभारंभ किया गया है. प्रधानमंत्री को इस मंच से जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

 

पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं महिलाएं 


आज महिलाएं विश्व भर में हर क्षेत्र चाहे वो शिक्षा हो, खेल हो या फिर अंतरिक्ष में आगे बढ़ रही हैं. वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं.  

हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी

 

राज्य में भी आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. हमारी आधी आबादी स्वस्थ, पोषित और सुरक्षित रहेंगी. उन्हें शैक्षणिक, आर्थिक और सामाजिक रूप में मजबूती मिलेगी तो समाज, राज्य और देश आगे बढ़ेगा.


पीएम के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व प्रगति हुई है 


राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज का दिन विशेष महत्व रखता है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. उन्होंने पीएम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है.


स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की है आधारशिला : राज्यपाल

 

संतोष कुमार गंगवार ने आगे कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य और परिवार के सशक्तिकरण को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर और जोर दिया गया है. 

 

स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है और सशक्त परिवार ही सशक्त भारत का निर्माण करता है. 

 

इस अभियान के तहत झारखंड में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर जिला अस्पतालों तक स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किए जाने हैं. 


सभी की भागीदारी जरूरी


राज्यपाल ने कहा कि इस अभियान की पूर्ण सफलता तभी संभव है, जब जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत सदस्य, स्वयं सहायता समूह, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, स्वयंसेवी संस्थाएं और मीडिया, सभी सक्रिय भागीदारी निभायें.

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और नागरिक मिलकर इस अभियान को स्वास्थ्य-जागरण का महाअभियान बनाएंगे. 

 

राज्यपाल ने सभी से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को सफल बनाकर पीएम के स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही