Search

 
 
 

6th JPSC पर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को जारी रहेगी सुनवाई, जानिए आज क्या हुआ

 
Ranchi : छठी JPSC से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को आंशिक सुनवाई के बाद अदालत ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए बुधवार की तारीख मुकर्रर की है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस रवि कुमार की खंडपीठ में सुनवाई हुई. इस दौरान प्रतिवादी के अधिवक्ता सुभाशीष रसिक सोरेन ने अपनी बहस में कहा कि JPSC द्वारा जारी किया गया रिवाइज्ड रिजल्ट इंटरव्यू की लिस्ट बनाया गया है, जबकि इसे मेंस के रिजल्ट से बनाया जाना चाहिए. सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता अनुरव चौधरी और JPSC की ओर से हिमांशु शेखर ने शीर्ष अदालत के समक्ष पक्ष रखा. अब बुधवार को दोबारा 2 बजे से इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी. बुधवार की सुनवाई के दौरान अदालत इस मामले से जुड़े अन्य पक्षों को भी सुनेगा. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद के डबल बेंच ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया था. अदालत ने एलपीए 204 और 207 की सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया था. कोर्ट ने 7 जून 2021 को छठी जेपीएससी की नई मेरिट लिस्ट जारी करने का फैसला दिया था. जिसके बाद यह मामला देश की सर्वोच्च अदालत के समक्ष पहुंचा है. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/ed-will-continue-to-interrogate-pankaj-mishra-the-court-has-approved-6-days-remand/">BREAKING

: पंकज मिश्रा से पूछताछ जारी रखेगी ED, कोर्ट ने दी 6 दिन रिमांड की मंजूरी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही