Search

 
 
 

26 वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला

 
  • डोरंडा कोषागार से 36.26 करोड़ की अवैध निकासी का मामला
Ranchi : 26 साल पुराने चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में बहस पूरी हो गई है. सीबीआई की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब 28 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत अपना फैसला सुनाएगी. दरअसल डोरंडा कोषागार से 36.26 करोड़ की हुई अवैध निकासी से जुड़े इस केस में तत्कालीन आपूर्तिकर्ता एवं पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी समेत 125 आरोपी फिलहाल ट्रायल फेस कर रहे हैं. यह घोटाला साल 1990 से 1995 के बीच किया गया था. मामले में 45 लोक सेवक एवं 9 महिला आरोपी भी शामिल हैं. ट्रायल के दौरान 62 आरोपियों का निधन हो चुका है.
इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/palamu-dependents-of-girls-drowning-in-ahar-will-get-4-4-lakh-compensation/">पलामू

: आहर में डूबने वाली बच्चियों के आश्रितों को मिलेगा 4-4 लाख मुआवजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही