Search

 
 
 

अरविंद केजरीवाल की जमानत और रिमांड को लेकर कोर्ट में सुनवाई पूरी, INDIA गठबंधन के नेता चुनाव आयोग पहुंचे

 
 New Delhi : खबर है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में  कल  गुरुवार को गिरफ्तार किये गये अरविंद केजरीवाल की रिमांड पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गयी है. कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुन कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. इससे पूर्व दलील देते समय केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने पवन बंसल के जजम़ेट को पढ़ा.  कहा कि दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी को लेकर  उचित प्रक्रिया नहीं अपनायी गयी.

जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने अपने बयान में केजरीवाल का नाम नहीं लिया

कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट को दंडात्मक कार्रवाई करनी चाहिए. इस क्रम में सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए यह साबित करने की कोशिश की कि केजरीवाल की गिरफ्तारी ग़लत है. सिंघवी के अनुसार जांच में शामिल 50 फीसदी लोगों ने अपने बयान में केजरीवाल का नाम नहीं लिया है. यह भी कहा कि 80 फीसदी लोगों ने केजरीवाल के साथ किसी भी तरह के लेन-देन की बात नहीं की.सिंघवी की दलील थी कि शरत रेड्डी ने इस बात से इनकार किया है कि उसने विजय नायर को कोई रकम दी था. आरोप लगाया कि उसने केजरीवाल का नाम नहीं लिया. इसलिए ईडी ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है

अभिषेक मनु सिंघवी के अनुसार कि अगर उनके शिकायतकर्ता के अधीन काम करने वाला कोई व्यक्ति मेरे(सिंघवी) खिलाफ बयान देता है, तो क्या यह अदालत उसे सबूत के रूप में मान सकती है? किसी भी गलत काम को दिखाने के लिए कोई भौतिक सबूत नहीं है. किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है.कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध को के लिए, ईडी की शक्तियों का दुरुपयोग किया जा रहा है. इससे पहले ईडी ने अपनी दलील रखी.

केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग पहुंचे

एक खबर और आयी है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध में इंडिया गठबंधन के नेता चुनाव आयोग पहुंचे हैं. इनमें आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, टीएमसी, सीपीआई (एम), डीएमके, समाजवादी पार्टी, एनसीपी (शरतचंद्र पवार) सहित अन्य दलों के नेता शामिल है. जानकारी के अनुसार केसी वेणुगोपाल, डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी, डेरेक ओ ब्रायन, मोहम्मद नदीमुल हक, सीताराम येचुरी, संदीप पाठक, पंकज गुप्ता, जितेन्द्र अव्हाड, पी विल्सन, जावेद अली चुनाव आयोग पहुंचे हैं. वे आयोग के समक्ष चुनाव के समय अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध दर्ज करायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही