Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य व्यवस्था पर HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने कोरोना काल में लगायी गयी पाबंदियों को सराहा

Advertisement
Advertisement

Ranchi: राज्य में कोरोना से निपटने के इंतजाम के मामले पर हाईकोर्ट में अब 29 अप्रैल को सुनवाई होगी. गुरुवार को इस मामले की सुनवाई निर्धारित थी. लेकिन सरकार की ओर से शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया. जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने 29 अप्रैल तक शपथपत्र दाखिल करने का समय देते हुए सुनवाई स्थगित कर दी. गुरुवार को स्वास्थ्य सचिव को अदालत में हाजिर होना था. सरकार की ओर से बताया गया कि स्वास्थ्य सचिव समेत कई अधकारी संक्रमित हो गए हैं. स्वास्थ्य सचिव का प्रभार एक दिन पहले दूसरे अधिकारी को दिया गया है. इस कारण शपथपत्र दाखिल करने के लिए समय चाहिए.

इस मामले में अगली तिथि पर हाईकोर्ट की ओर से जो भी जानकारी मांगी गयी है सरकार बिंदुवार उसका जवाब दाखिल करेगी. इस आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत की कई पाबंदियों की सराहना की और कहा कि सरकार का यह बेहतर निर्णय है. हर कोई राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार चाहता है.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई सुनवाई

राज्य सरकार की तरफ से महाधिवक्ता राजीव रंजन ख़ुद अदालत के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित हुए. उन्होंने सरकार द्वारा अब तक किये गए इंतज़ाम की जानकारी दी. साथ ही आने वाले दिनों में इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा की जा रही तैयारियों से भी अदालत को अवगत कराया.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही