Search

 
 
 

ज्ञानवापी परिसर में एएसआई सर्वेक्षण को लेकर आज फिर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई

 
Prayagraj : ज्ञानवापी मस्जिद किसी मंदिर पर निर्मित है या नहीं इसका पता लगाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सर्वेक्षण का निर्देश देने संबंधी वाराणसी की जिला अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय आज गुरुवार को सुनवाई करेगा. मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर की अदालत में मामला दिन में साढ़े तीन बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है.                                नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एएसआई के वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को अदालत में मौजूद थे

अदालत ने 26 जुलाई को ज्ञानवापी मस्जिद परिसरों में एएसआई सर्वेक्षण पर रोक गुरुवार तक बढ़ा दी थी. एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी बुधवार को सुनवाई के क्रम में अदालत में मौजूद थे. उन्होंने बताया था कि एएसआई की टीम किसी तरह से ढांचे को कोई क्षति नहीं पहुंचाने जा रही है. ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी की अपील पर सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश दिवाकर ने इस मामले में अगली सुनवाई गुरुवार को करने का निर्देश दिया. उच्चतम न्यायालय द्वारा एएसआई सर्वेक्षण पर बुधवार तक के लिए रोक लगाने के बाद मस्जिद कमेटी ने 25 जुलाई को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया था. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही