Search

 
 
 

पूर्व CM हेमंत के खिलाफ ED के केस में अब 18 अप्रैल को सुनवाई

 
Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ ED(प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा दर्ज शिकायत वाद (कंप्लेन केस) पर रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत में हेमंत सोरेन की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ. जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अप्रैल की तिथि निर्धारित की है. अब तक की सुनवाई में कोर्ट ने प्रथम दृष्टया (प्राइमा फेसी) यह माना है कि हेमंत सोरेन ने ED के समन का उल्लंघन किया. ईडी ने 19 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज कराई थी. ED की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायतवाद में कहा गया है कि ईडी के द्वारा लगातार समन देने के बाद भी हेमंत सोरेन ने उस आदेश का अनुपालन नहीं किया और कई समन का उल्लंघन किया. दरअसल जमीन घोटाले से जुड़े मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को 10 समन जारी किया था. लेकिन हेमंत सोरेन सिर्फ दो समन पर पेश हुए थे. आठ समन पर वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे. जिसे समन की अवहेलना माना गया है. इसे भी पढ़ें -चतरा:">https://lagatar.in/chatra-cbi-arrested-two-people-taking-bribe-from-the-dispatch-office-of-amrapali-coal-project/">चतरा:

आम्रपाली कोल परियोजना के डिस्पैच ऑफिस से CBI ने दो लोगों को घूस लेते किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही