Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED केस में वारंटी दाहु यादव की अग्रिम जमानत पर HC में 10 अप्रैल को सुनवाई

Ranchi: मनी लॉउंड्रिंग केस के आरोपी दाहू यादव की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में 10 अप्रैल को सुनवाई होगी. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अदालत में दाहु यादव की याचिका सूचीबद्ध है. दरअसल, साहेबगंज के मुफसिल थाना में वर्ष 2022 में कांड संख्या 28 दर्ज की गई है. प्राथमिकी में दाहु यादव पर आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का आरोप लगा है. निचली अदालत ने दाहू यादव को अग्रिम जमानत देने से इंकार कर दिया है. जिसके बाद उसने झारखंड हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गुहार लगाई है. दाहु यादव के खिलाफ रांची ED की कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. जिसके बाद ED उसकी तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-apr-2023-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 APR।।नहीं रहे झारखंड के टाइगर।।दो दिनों का राजकीय शोक।।पूजा सिंघल को राहत बरकरार।।अडाणी मामलाःविपक्ष का तिरंगा मार्च।।विरोधियों पर बरसे पीएम मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही