Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JTET परीक्षा पर दायर याचिका पर HC में हुई सुनवाई, कोर्ट ने पूछा - अब तक परीक्षा क्यों नहीं हुई

Advertisement
Advertisement
Ranchi : जेटेट परीक्षा और सीटेट को अहर्ता में शामिल करने व नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने राज्य सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा है. कोर्ट ने पूछा है कि अब तक परीक्षा आयोजित क्यों नहीं हुई और क्या मौजूदा नियुक्ति प्रक्रिया में सीटेट को मान्यता दी जा सकती है. इन तमाम बिंदुओं पर कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी. बता दें कि प्रार्थी ने अपनी याचिका में कहा है कि राज्य सरकार ने 2016 के बाद से जेटेट परीक्षा आयोजित नहीं की है. वहीं अब लगभग 26000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया जेटेट की अनिवार्यता के साथ शुरू कर दी है, ऐसे में लाखों अभ्यर्थी हैं जो इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाएंगे. वहीं दूसरी तरफ जो अभ्यर्थी जेटेट नहीं दिए हैं, उन्होंने वैकल्पिक रूप से सीटेट का सहारा लिया है जो केंद्र आयोजित करती है. लेकिन इस नियुक्ति प्रक्रिया में सीटेट को भी मानता नहीं दी गई है. प्रार्थी ने मांग की है कि या तो परीक्षा का आयोजन कर लिया जाए या फिर सीटेट को मान्यता देने के साथ-साथ प्रक्रिया शुरू की जाए. इसे भी पढ़ें -Breaking:">https://lagatar.in/breaking-dhanbad-former-mla-sanjeev-singh-sought-death/">Breaking:

धनबाद : पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मांगी इच्छा मृत्यु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही