Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING : जज उत्तम आनंद केस और रिम्स नियुक्ति पर हाईकोर्ट में सुनवाई, गृह सचिव तलब

Ranchi : धनबाद के दिवंगत जज उत्तम आनंद मर्डर मामले में शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई. चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई की. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कहा कि इंटरपोल से सहायता लेने को लेकर प्रक्रिया चल रही है. दो सप्ताह के अंदर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें – गुमला">https://lagatar.in/after-killing-the-young-man-in-gumla-the-body-was-burnt-the-police-engaged-in-the-investigation/">गुमला

में युवक की हत्या कर शव को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

सशरीर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश

वहीं रिम्स में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर जेएसएससी ने अदालत में दलीलें पेश की. मामले में जेएससीसी ने कहा कि संविदाकर्मियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया चल रही है. अदालत ने राज्य सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि किस आधार पर संविदा कर्मियों की नियुक्ति नियमित होगी. अदालत ने इस मामले में गृह सचिव को तलब किया है. हाईकोर्ट ने गृह सचिव को सशरीर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तिथि मुकर्रर की गई है.
इसे भी पढ़ें – वकील">https://lagatar.in/lawyer-manoj-jha-murder-case-hc-refuses-to-grant-bail-to-imad/">वकील

मनोज झा मर्डर केस : इमदाद को बेल देने से HC का इनकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही