Search

 
 
 

स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना बंद करने के खिलाफ दायर PIL पर हाइकोर्ट में हुई सुनवाई

 
Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट में स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना को बंद करने के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई. बुधवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने एफिडेविट फाइल करने के लिए समय देने का आग्रह किया, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई तक एफिडेविट दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस संबंध में संतोष कुमार सोनी ने हाइकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है. अपनी याचिका में उन्होंने कहा है कि स्वर्णरेखा बहुद्देशीय परियोजना में अब तक 6.5 हजार करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन राज्य सरकार ने मार्च 2020 में इस योजना पर काम बंद करने का आदेश दिया है. उनकी ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार व श्रेष्ठ गौतम ने बहस की. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-sacrificed-5-of-its-leaders-for-imports-now-it-is-the-turn-of-the-sixth/">भाजपा

ने आयातितों के लिए कुर्बान कर दिये अपने 5 नेता, अब छठे की बारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही