Ranchi : झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस मामले में जो रिपोर्ट आयी है, उसे कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया है. लेकिन फिलहाल कैबिनेट ने उस पर कोई निर्णय नहीं लिया है. सरकार के इस जवाब पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए विस्तृत और बिंदुवार जानकारी शपथ पत्र के मध्यम से पेश करने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट अब इस मामले में 20 मार्च को सुनवाई करेगा.
झारखंड विस नियुक्ति घोटाला मामले में अब 20 मार्च को सुनवाई
Last Updated: Mar 05, 2024 12:00 AM (IST)