Search

 
 
 

कमलेश सिंह दलबदल मामला : थोड़ी देर में झारखंड विस के स्पीकर कोर्ट में होगी सुनवाई

 
Ranchi :  पलामू के हुसैनाबाद विधानसभा के एनसीपी विधायक कमलेश सिंह के दल बदल मामले में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के ट्रिब्यूनल में सितंबर से सुनवाई चल रही है. इस मामले में आज शुक्रवार 12:30 बजे से सुनवाई होगी. इससे पहले 12 अक्टूबर को हुई थी. जिसमें कमलेश सिंह और जितेंद्र अह्वाद के वकील ने अपनी-अपनी दलीलें रखी थी. कमलेश सिंह के वकील ने कुछ और तथ्यों को रखने के लिए समय मांगा था. स्पीकर ने शाम 4:30 बजे फिर से मामले की सुनवाई का समय निर्धारित किया था. लेकिन दोनों पक्षों के आग्रह पर शाम 4:30 बजे होनेवाली सुनवाई टाल दी गयी थी.

सिंगल विधायक हैं, मेरे ऊपर दलबदल मामला नहीं चल सकता- कमलेश

गौरतलब है कि कमलेश सिंह को लेकर शरद पवार गुट और अजीत पवार गुट आमने -सामने है. शरद पवार गुट की ओर से प्रवक्ता सह राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र आह्लाद ने विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो को पत्र भेजकर कमलेश सिंह पर दलबदल के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी. इसी शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के ट्रिब्यूनल में सुनवाई चल रही है. कमलेश सिंह का कहना है कि वह सिंगल विधायक हैं, इसलिए उन पर दलबदल का मामला नहीं चल सकता. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही