Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहुल गांधी के मामले में रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई, प्रार्थी के वकील की मांग, वारंट होना चाहिए, 4 फरवरी को अगली सुनवाई

Ranchi : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी के मामले में शनिवार को रांची सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई. शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता विनोद साहू ने अदालत से यह मांग की कि राहुल गांधी के ख‍िलाफ वारंट जारी किया जाए. उनकी बहस सुनने के बाद कोर्ट ने शिकायतवाद पर अगली सुनवाई के लिए की 4 फरवरी की तारीख मुकर्रर की है. बता दें कि रांची सिविल कोर्ट से राहुल गांधी को नोटिस जारी हुआ है. यह जानकारी शिकायतकर्ता नवीन झा के अधिवक्ता विनोद साहू ने दी है. रांची सिविल कोर्ट की न्यायिक दंडाधिकारी अनामिका किस्कू की कोर्ट ने उन्हें वर्ष 2018 से जुड़े एक मामले में नोटिस जारी किया है. दरअसल नवीन झा ने राहुल गांधी के खि‍लाफ एक शिकायतवाद दर्ज करवाई है. जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर अमित शाह के ख‍िलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाया है. नोटिस जारी होने के बाद राहुल गांधी की ओर से झारखंड हाइकोर्ट में IA(हस्तक्षेप याचिका) दाखिल की गई है. जिसपर अभी सुनवाई नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें :  एकतरफा">https://lagatar.in/india-beat-new-zealand-by-8-wickets-in-a-one-sided-match-won-the-7th-consecutive-series-at-home/">एकतरफा

मुकाबले में भारत ने न्‍यूजीलैंड को 8 व‍िकेट से हराया, घर में जीती लगातार 7वीं सीरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही