Search

 
 
 

मणिपुर कुकी समुदाय की याचिका पर आज SC में सुनवाई, ट्राइबल फोरम ने आर्मी लगाने की मांग की है

 
Imphal : आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा पर कुकी समुदाय की आर्मी प्रोटेक्शन की मांग को लेकर सुनवाई होगी. राज्य में 3 मई से हिंसा जारी है. जान लें कि पूर्व में सुप्रीम कोर्ट ने 20 जून को मणिपुर ट्राइबल फोरम द्वारा दाखिल याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था. कोर्ट ने कहा था कि यह पूरी तरह कानून और व्यवस्था का मसला है.

राज्य में कुकी समुदाय सुरक्षित नहीं हैं

केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को जवाब दिया था कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोशिश में लगी हुई है. मणिपुर ट्राइबल फोरम का आरोप है कि राज्य में कुकी समुदाय सुरक्षित नहीं हैं. ट्राइबल फोरम ने सुप्रीम कोर्ट से कहा था कि वह केंद्र सरकार के झूठे आश्वासनों पर भरोसा न करे. मांग की थी कि कुकी समुदाय की सुरक्षा में भारतीय सेना को लगाया जाये. आज सोमवार को सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक पश्चिम इंफाल जिले में कर्फ्यू में ढील दी जायेगी. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने कल रविवार को स्थिति देखने के बाद यह फैसला किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही