Search

 
 
 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, ट्रस्ट की बैठक 22 जुलाई को

अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गयी है कि दान की हेराफेरी मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाये. इस संबंध में कई याचिकाएं दायर की गयी है.
 

New Delhi/Ayodhya : अयोध्या स्थित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई होगी. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गयी है कि दान की हेराफेरी मामले की जांच कोर्ट की निगरानी में कराई जाये. इस संबंध में कई याचिकाएं दायर की गयी है.  

 

याचिकाएं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं. पीठ में जस्टिस जायमाल्या बागची और वीमोहन शामिल हैं. जान लें कि अयोध्या पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में शामिल अनुकल्प मिश्रा की हिरासत में पूछताछ की है.

 

अहम खबर यह है कि एसआईटी की प्रारंभिक जांच में राम मंदिर के गिनती कक्ष में सुरक्षा की बड़ी कमियां  उजागर हुई हैं.  रिपोर्ट के अनुसार गिनती में  लगे कर्मचारी अपने कपड़ों, जेबों, जूतों  सहित अन्य सामान में नोटों के बंडल छिपाकर ले जाते दिखे हैं. एसआईटी  के अनुसार 27 अप्रैल से 5 जून के बीच मौजूद सीसीटीवी फुटेज में लगभग 70 दान चोरी संदिग्ध घटनाएं कैद हुई हैं. 

 

एक और खबर है कि राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक 22 जुलाई को अयोध्या में होने जा रही है. सूत्रों के अनुसार बैठक में नये महासचिव और CEO की नियुक्ति, समितियों के पुनर्गठन पर चर्चा  हो सकती है.

 

बैठक में चढ़ावे की राशि की गणना प्रक्रिया को पारदर्शी बनाये जाने, मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने सहित नयी  प्रशासनिक व्यवस्था पर भी मंथन किया जायेगा. जान लें कि चढ़ावा चोरी मामले में SIT अपनी अंतिम रिपोर्ट 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को सौंपेगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही