Search

 
 
 

वकीलों, उनके परिजनों को स्वास्थ्य बीमा देने की मांग वाली याचिका पर हाईकोर्ट में  सुनवाई

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की है .
 

 Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट समेत राज्य के सभी सिविल कोर्ट के वकीलों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना एवं अन्य कल्याणकाली योजना शुरू करने के लिए दायर याचिका पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त की तिथि निर्धारित की है .हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई.

राज्य के वकीलों को स्वास्थ्य बीमा और अन्य कल्याणकारी योजनाओ का लाभ देने के लिए विदेश कुमार धान ने जनहित याचिका दायर की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही