Search

 
 
 

शेल कंपनी PIL की सुनवाई शुरू, हेमंत सोरेन की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा रख रही पक्ष

 
Ranchi : शेल कंपनी ( shell company ) मामले में झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High court) में सुनवाई हुई. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन (Dr. Raviranjan) और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ( Sujit Narayan Prasad ) की अदालत में सुनवाई हुई. हेमंत सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी अरोड़ा पक्ष रख रही हैं.  वरीय अधिवक्ता आर बाछावत ने हस्ताक्षेप याचिका दायर की है. हस्तक्षेप याचिका मेल से दायर की गई है. जिसमें कलकत्ता की एक कंपनी का जिक्र किया गया है. इस हस्ताक्षेप याचिका को कोर्ट ने खारिज करते हुए कहा कि कॉउन्टर एफ़िडेविट किसी अन्य माध्यम से करे. जिसपर वरीय अधिवक्ता मीनाक्षी ने कहा कि अदालत 11 जुलाई तक का समय दे, हमारे एसएलपी का सुनवाई है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश का इंतज़ार करे. पढ़ें - पंडरा">https://lagatar.in/pandara-double-murder-mystery-ranchi-police-nearing-revelations/">पंडरा

डबल मर्डर मिस्ट्री : खुलासे के करीब पहुंची रांची पुलिस
इसे भी पढ़ें - कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-girl-dies-after-being-hit-by-unknown-vehicle-during-morning-walk/">कोडरमा

: मार्निंग वॉक के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत

सबूतों के साथ छेड़ छाड़ और मिटाने की कोशिश हो सकती है

पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता आशुतोष आनंद ने कोर्ट को बताया था कि  महाधिवक्ता और सरकार का पक्ष रख रहे वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल कोरोना पॉजिटिव  हो गये है.  इसलिए इस मामले की सुनावाई स्थगित कर दी जाये. अधिवक्ता आशुतोष आनन्द ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार का पक्ष रखा जा सकता है  तो हाईकोर्ट में क्यों नहीं रखा जा सकता है. सरकार को अपना पक्ष रखने के लिए किसी अन्य अधिवक्ता को यहा रखना चाहिए.  वहीं ईडी ने कोर्ट में बताया था कि उसके इस मामला में सबूतों के साथ छेड़ छाड़ और मिटाने की कोशिश हो सकती है. पार्टी की ओर से पक्ष रख रहे राजीव कुमार ने बताया था कि मधुकोड़ा केस में कई अभियुक्त फरार है और विदेश में बैठे हुए है जो कि सबूत मिटाने और छेड़छाड़ की ओर इशारा करता है. इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-13313-new-patients-38-deaths-active-cases-83990-found-in-the-country-in-the-last-24-hours/">कोरोना

अपडेट : देश में बीते 24 घंटे में मिले 13,313 नये मरीज, 38 मौतें, एक्टिव केस 83,990 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही