Search

लैंड स्कैम केस के आरोपी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर अब 19 जून को सुनवाई

Ranchi : लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोगी आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर अब 19 जून को सुनवाई होगी. गुरुवार की सुनवाई के दौरान ED की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 19 जून की तारीख मुकर्रर की है. विनोद सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. दरअसल ED ने हेमंत सोरेन से जुड़े लैंड स्कैम केस में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है, जिसपर कोर्ट ने संज्ञान भी ले लिया है. इस केस के प्रमुख आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं. PMLA कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद अब आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है. क्योंकि अदालत ने आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन के विरुद्ध समन जारी कर दिया है. बता दें कि हेमंत सोरेन को इस्तीफा देने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार कर लिया गया था. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लैंड स्कैम से जुड़े मामले में सात घंटे से ज्यादा देर तक हुई पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. इसे भी पढ़ें -एक्स्ट्रीम">https://lagatar.in/the-operator-of-extreme-bar-and-others-got-bail-in-10-days-they-were-arrested-on-may-28/">एक्स्ट्रीम

बार के संचालक समेत अन्य को 10 दिन में मिली बेल, 28 मई को हुई थी गिरफ्तारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp