Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केजरीवाल की गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 15 अप्रैल को सुनवाई

New Delhi : खबर है कि शराब नीति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनकी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी.                               ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध  कहा था 

दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 अप्रैल को केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज दी थी. कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को सही करार दिया था. हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी, जिसपर अब 15 को सुनवाई होनी है.दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने 10 अप्रैल वाले आदेश में कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी वैध है. प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उन्हें बार-बार समन भेजकर पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वो पेश नहीं हुए. इसी वजह से उनकी गिरफ्तारी हुई. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही