Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और संजीव की बेल पर हाईकोर्ट में सुनवाई 7 मार्च को

Ranchi :  टेंडर घोटाला के जरिये करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में 7 मार्च को सुनवाई होगी. दोनों आरोपियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. बता दें कि आलमगीर आलम और संजीव लाल दोनों आरोपियों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई है. इस मामले में कोर्ट ने ED से जवाब मांगा है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही