Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लाउंड्रिंग करने के आरोपी झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में अब 13 जून को अगली सुनवाई होगी. आलमगीर की जमानत याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई. आंशिक बहस के बाद अगली तिथि को बहस जारी रहेगी. ज्ञात हो कि आलमगीर आलम को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लाउंड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इंकार करते हुए याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत के लिए गुहार लगाई है.
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
Last Updated: May 09, 2025 12:00 AM (IST)