Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

GST घोटाला के आरोपी अमित गुप्ता की बेल पर ED कोर्ट में हुई सुनवाई

800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता  कारोबारी अमित गुप्ता की जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई
Advertisement
Advertisement

Ranchi: 800 करोड़ रुपए के GST घोटाला के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी कोलकाता  कारोबारी अमित गुप्ता की जमानत याचिका पर मंगलवार को रांची पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मंगलवार को ED और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से बहस की गई. ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक आतिश कुमार ने बहस की. 


अमित गुप्ता पर शेल कंपनियों के नाम पर जीएसटी इंट्री कर 800 करोड़ से अधिक के फर्जीवाड़े का आरोप है. इस मामले की जांच ED कर रही है. इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को ईडी ने गिरफ्तार किया है. 


गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार देवड़ा, जमशेदपुर के जुगसलाई का कारोबारी विक्की भालोटिया, कोलकाता के कारोबारी अमित गुप्ता और मोहित देवड़ा शामिल हैं. फिलहाल सभी आरोपी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में न्यायिक हिरासत में बंद हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही