Search

 
 
 

TSPC  जोनल कमांडर आक्रमण गंझू की बेल पर 11 को हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मांगी है.  उसकी जमानत पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में 11 जून को सुनवाई होगी.
 

Ranchi :  प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मांगी है.  उसकी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट में 11 जून को सुनवाई होगी. 

 

कोर्ट ने 11 जून तक सरकार को प्रति शपथपत्र दायर करने का निर्देश दिया है. रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी चतरा के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग केस समेत अन्य कई गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी हैं.

 

आक्रमण गंझू ने फिलहाल जिस केस में बेल मांगी है, वह केस चतरा जिले के हंटरगंज थाना से जुड़ा है. एनआईए ने वर्ष 2018 में टंडवा थाना में वर्ष 2016 में आक्रमण के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को टेक ओवर किया था. इस मामले में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही