Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई. इसके बाद न्यायाधीश जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस सुधांशु धूलिया की बेंच ने सुनवाई की अगली तारीख 11 मार्च को मुकर्रर कर दी. पूजा सिंघल की ओर से वरीय अधिवक्ता सिद्धार्थ लूथरा ने बहस की. वहीं ED की तरफ से ASG (असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल) एस वी राजू ने पक्ष रखा.
निलंबित IAS पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर SC में अब 11 मार्च को सुनवाई
Last Updated: Jan 08, 2024 12:00 AM (IST)